फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को 25 लाख मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पूर्व सदर विधायक आबिद रजा ने सामूहिक दुष्कर्म और महिला की हत्या के मामले में कहा कि ये घटना शर्मसार करने वाली है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। डीएम, एसएसपी ने संज्ञान मिलने पर समय रहते एफआईआर, पोस्टमार्टम और दो आरोपियों की गिरफ्तारी कराई। इंस्पेक्टर को निलंबित किया, जो प्रशंसनीय है। इससे जुड़े और भी लापरवाह कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन व सरकार से मांग की है कि तत्काल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करें। सरकार महिला के परिवार को कम से कम पच्चीस लाख रुपये मुआवजा बतौर दें।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मिलेगा सपा का प्रतिनिधि मंडल
बदायूं। महिला के परिवार से मिलने के लिए सपा के प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्व सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, बरेली के जिलाध्यक्ष अगम मौर्य और सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव परिवार वालों से मिलेंगे। सपा के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव व सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है। परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए। इस मौके पर प्रशांत यादव, विमल सागर, प्रभात अग्रवाल आदि साथ रहे।
लोकमोर्चा संयोजक ने उठाई मजिस्ट्रेटी जांच की मांग
बदायूं। लोकमोर्चा संयोजक अजीत सिंह यादव बुधवार को महिला के परिवार वालों से मिले। उन्होंने बताया कि यह मामला निर्भया केस जैसा है। महिला के साथ दरिंदगी की सारी सीमाएं तोड़ दी गईं। उसका पैर तोड़ दिया, फेफड़ा फट गया, प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर चोट पहुंचाई। महिला की लाश घर में पड़ी रही। इसकी एफआईआर दो दिन बाद लिखी गई। पुलिस प्रशासन ने इस मामले को दबाने और दुष्कर्मियों को बचाने का प्रयास किया। इससे जिले के आला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए। इसकी मजिस्ट्रेटी जांच हो और परिवार वालों को एक करोड़ का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें