फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थलों पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं:आप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दिल्ली आम आदमी पार्टी के विधायक रोहित कुमार मेहरौलिया बुधवार शाम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की। साथ ही योगी सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि आज दुष्कर्मियों और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जिस कारण उप्र में धर्मस्थलों पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बहुत ही शर्मनाक बात है कि पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही थी। जिस प्रकार से कुछ महीने पहले ही हाथरस केस में योगी सरकार के पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने दुष्कर्मियों को बचाने का भरसक प्रयास किया। उसी से प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने इस मामले की सीबीआई द्वारा निष्पक्ष जांच करनी की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें