फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं दोहरा हत्याकांड: फरार आरोपियों की तलाश तेज, नेपाल गई पुलिस टीम; मामले में बढ़ेंगे और नाम

Mon, 30 Mar 2026 12:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के दो अफसरों की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। आरोपियों के नेपाल भागने की आशंका है। इस पर पुलिस की एक टीम नेपाल गई है। 
विज्ञापन
बदायूं दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट के अफसरों की हत्या के मामले में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के रास्ते नेपाल भाग गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम को नेपाल भेजा गया है। एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को कंपनी के दो अधिकारियों सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस हत्याकांड में अन्य आरोपियों की भी संलिप्तता सामने आई है, जो घटना के बाद से फरार हैं। अजय के परिजनों पर भी साजिश में शामिल होने के आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ थाना और तहसील स्तर पर अब तक नौ मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच पूरी कर आरोपियों को किया चिह्नित 
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं हैं। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, इनपुट मिला है कि आरोपी लखीमपुर खीरी या पीलीभीत के रास्ते नेपाल चले गए। इस वारदात में जिन अन्य लोगों के नाम केस में बढ़ाए जाने हैं। पुलिस ने जांच कर लगभग उनको चिह्नित करने का काम पूरा कर लिया है। इसमें ज्यादातर आरोपी अजय के परिवार से ही हैं। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि भागे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं। संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 

संबंधित खबर- बदायूं दोहरा हत्याकांड: आरोपी अजय के पिता-ताऊ समेत परिजनों पर एक और रिपोर्ट, सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपी अजय के पिता व ताऊ समेत परिजनों पर एक और रिपोर्ट 
दो अफसरों की हत्या के मुख्य आरोपी सैजनी गांव निवासी अजय प्रताप सिंह के परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब उसके पिता और ताऊ समेत अन्य परिवारीजनों पर सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का मकान बनाने का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय लेखपाल हेम सिंह की शिकायत पर मूसाझाग पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें