जल्द बढ़ेंगे आरोपियों के नाम, भूमिका की जांच जारी
इस वारदात में जो भी अन्य आरोपी है उनके नाम भी जल्द ही केस में बढ़ने की उम्मीद है। पुलिस घटना से जुड़े सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। साथ ही ऐसे लोगों के नाम भी चिह्नित किए जा चुके हैं, जो इस मामले में शामिल रहे हैं। केस में भी इनके नाम जल्द ही बढ़ेंगे। साथ ही अन्य आरोपियों की भूमिका भी जांच हो रही है। सीओ सिटी ने बताया कि जल्द ही केस में आरोपियों के नाम शामिल किए जाएंगे। पुलिस की जांच जारी है।
बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, दिल्ली तक दबिश
इस घटना के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के अलावा उसके ताऊ राकेश सिंह, भाई व तहेरे भाइयों की भी भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। लेकिन वारदात के बाद से ही ये सभी आरोपी घर बंद कर भागे हुए हैं। अब इनकी तलाश में पुलिस की पांच टीमें बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखनऊ, दिल्ली तक दबिश दे रही है। इन लोगों के जो भी संभावित ठिकाने पुलिस को पता लग रहे हैं, वहां पुलिस पहुंच रही है।
इन सभी के मोबाइल कॉल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है। साथ ही इनके रिश्तेदारों व अन्य ऐसे लोग जहां इन लोगों ने शरण ली है उनके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। यह भी चर्चा है कि दो लोग नेपाल भाग निकले है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बात से इन्कार कर रहे है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया पुलिस की टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।