फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कशाप के लिए जल्द तलाशें जमीन

Sun, 18 Jan 2015 09:10 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम के जीएम दिनेश माथुर ने रविवार को बदायूं डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने डीजल औसत, आमदनी और डिपो की सेवाओं की समीक्षा की। बदायूं डिपो के एआरएम जेपी सिंह को निर्देश दिए कि वर्कशॉप के लिए जल्द भूमि की तलाश की जाए।
विज्ञापन

परिवहन निगम के नोडल अफसर और जीएम दिनेश माथुर बरेली रीजन के आरएम एसके शर्मा, एसएम आरएन वर्मा के साथ यहां पहुंचे। पहले उन्होंने डिपो और वर्कशॉप का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने एआरएम के साथ बैठक कर डिपो की आमदनी, यात्री सेवाओं और डीजल खपत की समीक्षा की।
इस दौरान जीम ने निर्देश दिए कि कम आमदनी देने वाले परिचालकों और खराब डीजल औसत देने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि डिपो के वर्कशॉप को शहर के बाहर शिफ्ट करने के लिए जमीन की तलाश तेज की जाए ताकि यहां पर वर्कशॉप खोला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें