फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भारोत्तोलन व योग प्रतियोगिता में बदायूं का चल बैजयंती शील्ड पर कब्जा

विज्ञापन
पुलिस लाइन मैदान पर बदायूं की टीम को पुरस्कृत करते एसएसपी डॉ.बृजेश कुमार सिंह। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस लाइन सभागार में चल रही दो दिवसीय द्वितीय भारोत्तोलन, योग व पॉवर लिफ्टिंग अंतरजनपदीय पुलिस प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इसमें बदायूं की पुरुष वर्ग व महिला वर्ग टीम ने भारोत्तोलन व योग में चल बैजयंती शील्ड पर कब्जा किया। पुरुष वर्ग पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिजनौर व महिला वर्ग पॉवर लिफ्टिंग में शाहजहांपुर ने चल बैजंती शील्ड अपने नाम की। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने सभी विजयी प्रतिभागियों को जीत की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

शनिवार को सभी टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बदायूं ने 48 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व मुरादाबाद ने 23 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिजनौर ने 17 अंक के साथ प्रथम स्थान व बदायूं ने 15 अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। योग प्रतियोगिता बदायूं ने 12 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व बरेली ने 10 अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बदायूं ने 36 अंक प्राप्त कर प्रथम व मुरादाबाद ने 24 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पॉवर लिफ्टिंग में शाहजहांपुर ने 19 अंक प्राप्त कर प्रथम व मुरादाबाद ने 14 अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। योग प्रतियोगिता में बदायूं ने 24 अंक के साथ प्रथम व शाहजहांपुर ने 12 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन के मौके पर एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी देहात केके सरोज, सीओ उझानी शक्ति सिंह, निर्णायक मंडल में जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया, एनआईएस रामदास यादव, पीटीआई रामअवतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें