फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरऑल चैंपियन बना बदायूं

Mon, 16 Nov 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयी टीमों और प्रतिभागियों को डीआईओएस वीना यादव ने पुरस्कृत किया। इसके साथ ही प्रांतीय प्रतियोगिता में मंडल से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। प्रांतीय प्रतियोगिता का आयोजन 21 नवंबर से गोरखपुर में होने जा रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले समापन कार्यक्रम में डीआईओएस ने सभी खिलाड़ियों को प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए असफलताओं से सीखने की शिक्षा दी। समापन कार्यक्रम में  एसके इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज और राजाराम महिला इंटर कॉलेज की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। मंडलीय प्रतियोगिता में बदायूं, पीलभीत, शाहजहांपुर और बरेली जिले के करीब 400 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता संपन्न कराने में 60 प्रशिक्षकों और 30 निर्णायकों का खासा योगदान रहा।  मंडलीय प्रतियोगिता संपन्न होने के दौरान एनसीसी और स्काउट का कार्य सराहनीय रहा।
विज्ञापन


ये रहे परिणाम  
  वर्ग                 रिले दौड़   हर्डल रेस (400 मी.)
सीनियर बालक        बरेली         बदायूं    
जूनियर बालक         बरेली         बदायूं
सबजूनियर बालक     बदायूं         बदायूं  
जूनियर बालिका       बदायूं         बदायूं
सबजूनियर बालिका   बदायूं         बदायूं

ये रहे व्यक्तिगत चैंपियन
सीनियर बालक वर्ग         इमरान मंसूरी (शाहजहांपुर)          
सीनियर बालिका वर्ग    जसोदा (बदायूं) पिंकी (बरेली)
जूनियर बालक वर्ग          विनोद एवं रोहित (बदायूं)
जूनियर बालिका वर्ग        नैना कपूर (बरेली)
सब जूनियर बालक वर्ग     फारूख हुसैन (बदायूं)
सब जूनियर बालिका वर्ग   नैना कपूर (बरेली)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें