फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के किसान व पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाजपा पर निशाना

विज्ञापन
सपा कि पिछड़ा वर्ग, किसान सम्मेलन को संबोधित करते मुख्य अतिथि। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के चंद्रपाल सिंह लीलावती इंटर कॉलेज में सपा के किसान और पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में एमएलसी और सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप मुख्य अतिथि रहे। सम्मेलन में भाजपा पर निशाना साधा गया।
विज्ञापन

कश्यप ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार पिछड़ों और किसानों के साथ धोखा कर रही है। भाजपा जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती है ताकि दबे-कुचले, पिछड़े-अनुसूचित जाति के लोग और अल्पसंख्यक तरक्की न कर सकें। पिछड़ा वर्ग सपा के साथ है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, अवनीश यादव, जिलाध्यक्ष महिला सभा संतोष कश्यप, डॉ. विनेश यादव, रुचि प्रिया, महान दल प्रभारी रविंद्र सिंह, जयदेव शाक्य, अशोक पाल, मोनू गुप्ता, सुनील यादव, बलवीर सिंह यादव, जवाहर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
-
ब्रजेश बोले- भाजपा सरकार से सब त्रस्त
सहसवान। विधानसभा क्षेत्र के गांव बसोलिया में सपा की बैठक में डीसीबी के पूर्व चेयरमैन ब्रजेश यादव मुख्य अतिथि रहे। यहां पहुंचने पर उनको स्वागत किया गया। ब्रजेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग त्रस्त है। प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव हाफिज ने कहा कि भाजपा ने किसानों को आय दोगुनी करने का झांसा दिया था लेकिन किसानों की आमदनी कम हो गई। इस मौके पर नवाब सिंह, ताबिश प्रधान, पूर्व प्रमुख राहुल यादव, सतीश यादव, सद्दन ख़ान मसर्रत चौधरी, शानू प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें