फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव बोले- बेईमानी हुई तो उसी भाषा में देंगे अफसरों को जवाब

विज्ञापन
बदायूं में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि बदायूं से समाजवादी पार्टी छह सीटें जीत रही है। बदायूं के जिला प्रशासन से अनुरोध है कि वह मतगणना में कोई गड़बड़ी न होने दें। बल्कि उनका कर्तव्य है कि मतगणना निष्पक्ष रूप से कराएं। अगर जिला प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से काम नहीं करेगा तो हम उसका जवाब उसी तरह से देंगे।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने पत्रकारों से कहा कि हाल ही में कई जिलों में गड़बड़ी होने की सूचना मिली है। वाराणसी में ईवीएम मिली हैं। सोनभद्र में भी गड़बड़ी हुई है। लखनऊ में पुराने ताले तोड़कर नए ताले लगाए गए हैं। मौके पर छेनी हथौड़ी भी मिली है। इसकी चुनाव आयोग से शिकायत की गई है लेकिन चुनाव आयोग एक विशेष पार्टी की कठपुतली बना हुआ है। जहां भाजपा ने वाराणसी में तमाम दावे किए हैं। वहां से सपा का उम्मीदवार जीतकर आ रहा है। और तो और अयोध्या से सपा जीत रही है। भाजपा यही हार स्वीकार नहीं कर रही है। इसलिए तमाम जिलों में गड़बड़ी कराई जा रही है। इसके तमाम वीडियो भी वायरल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि कम से कम बदायूं जिला बचा रहे। यहां किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। अगर जिला प्रशासन कर्तव्य का पालन नहीं करेगा तो हम उसका उसी तरह जवाब देंगे। हमारे सभी प्रत्याशी प्रशिक्षित हैं। एजेंटों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे वह मतगणना के शुरू होने से लेकर खत्म होने तक अपनी जिम्मेदारी भली भांति निभा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें