फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव जीतने के लिए किसी हद तक जा सकती है भाजपा : धर्मेंद्र

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। एमएलसी पद पर सपा प्रत्याशी सिनोद शाक्य का नामांकन कराने पहुंचे पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद और स्तर तक जा सकती है, लेकिन सपा कार्यकर्ता सजग हैं। जीत सपा की ही होगी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों को हरवाने के लिए हर हथकंडा अपनाया गया। षड्यंत्र रचे गए, लेकिन सपा 47 सीटों से बढ़कर 125 पर आ गई। 20 प्रतिशत वोट से बढ़कर 36 फीसदी पर आ गई। सपा पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। सपाइयों की सजगता का ही परिणाम है कि 48 घंटे में दस जिलों में ईवीएम व बैलेट पेपर जैसी गड़बड़ी पकड़ी गईं। बरेली, मुरादाबाद, सोनभद्र, प्रयागराज में ईवीएम पकड़ी गईं। लखनऊ में तो ईवीएम कक्ष के ताले तोड़ने की तैयारी थी। एमएलसी चुनाव में भी कार्यकर्ता सजग हैं। सौ फीसदी जीत सपा की ही होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें