फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा छोड़ बसपा में शामिल हुईं ममता

विज्ञापन
बिल्सी में बसपा जिलाध्यक्ष के समक्ष सदस्यता ग्रहण करती सपा नेता ममता शाक्य। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। सपा से टिकट के लिए पुरजोर कोशिश के बाद निराशा हाथ लगी तो सपा नेता ममता शाक्य ने बसपाई चोला पहन लिया। शुक्रवार को नगर के एक बरातघर में बसपा की बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम ने उन्हें बसपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा, सपा और कांग्रेस तीनों पार्टियां जाति-धर्म पर राजनीति कर देश को तोड़ने का काम कर रहीं हैं। बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सर्व समाज का हित सुरक्षित है। भाजपा ने लोगों से झूठे वादे कर प्रदेश में सत्ता हासिल की थी। प्रदेश में किसान, मजदूर, युवा एवं व्यापारी पूरी तरह परेशान है, लेकिन भाजपा की सरकार इन सब से पूरी तरह अंजान बनी हुई है।
सपा सरकार में प्रदेश में पूरी तरह गुंडों-बदमाशों का राज कायम रहा था, जो किसी से छिपा नहीं है। बसपा की मायावती सरकार में प्रदेश पूरी तरह भयमुक्त था। वहीं सभी वर्ग के लोगों के लिए विकास कार्य किए गए थे। उन्होंने कहा कि इस बार फिर प्रदेश में मायावती के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। जिला सचिव रवि मौर्य ने कहा कि युवाओं के साथ छल कपट करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ चुका है। इस मौके पर मुख्य सेक्टर प्रभारी जयपाल सिंह, आरपी त्यागी, लेखराज सिंह जाटव, चमनपाल गौतम, अजयपाल गौतम, अनूप मिश्रा, देवेंद्र मौर्या, प्रेमनाथ, राजीव राजपूत, ज्ञानसिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें