फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र में मतदान महत्वपूर्ण, अपने वोट की कीमत पहचानिए

विज्ञापन
बिल्सी में आयोजित जन अधिकार पार्टी के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा का स्वागत - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि लोकतंत्र में शासक आपके वोट से बनता है। अपने वोट की कीमत को पहचानिए। जन अधिकार पार्टी का मूल मंत्र है। जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी।
विज्ञापन

शनिवार को नगर की गल्ला मंडी के पास मैदान में जन अधिकार पार्टी के पिछड़ा वर्ग अनुसूचित एवं अल्पसंख्यक भाईचारा बनाओ सम्मेलन में पहुंचे कुशवाहा ने कहा कि इस सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है। यदि जन अधिकार पार्टी सत्ता में आती है तो देश के सभी बच्चों को एक ही तरह का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। इससे गरीबों के बच्चे भी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभागी बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है और आने वाली पीढ़ी को गुलाम बनाने पर तुली है। इसलिए सरकार को बदलना होगा।
उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी की सरकार बनती है तो प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को 350 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इससे पहले पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव सुषमा मौर्य ने वर्तमान सरकार में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार का जिक्र किया। कहा कि सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह से असफल साबित हुई है। कहा कि जन अधिकार पार्टी सत्ता में आई तो सरकार ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008 को लागू करेगी और हर वर्ग को न्याय सुलभ एवं रास्ता मिल सकेगा।
विज्ञापन

देवेंद्र शाक्य ने कहा कि किसान अपनी फसल छुट्टा जानवरों से बचाने के लिए रात-रात भर खेतों में पहरा देते हैं। हम छुट्टा जानवरों से मुक्ति दिलाने के लिए पूरी व्यवस्था करेंगे।
अनुज शाक्य ने कहा कि इस भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। इस मौके पर रमेश शाक्य, योगेन्द्र शाक्य, किशन श्रीवास्तव , भुवनेश शाक्य, अजहर, धर्मेंद्र शाक्य, राजेश मौर्य अनिल शाक्य आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अवधेश शाक्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें