फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आज एटा में, बदायूं से जाएंगे 2731 बूथ अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में रविवार को एटा में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में जिले से 2731 बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे। बूथ अध्यक्षों को एटा ले जाने के लिए 90 बसों को लगाया गया है। शनिवार को इसके लिए दिन भर तैयारियां चलीं।
विज्ञापन

जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2731 बूथ हैं। भाजपा की बूथ स्तर तक कमेटी है। रविवार को एटा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कई जिलों के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि सभी बूथ अध्यक्षों के लिए प्रवेशिकाओं का वितरण कर दिया गया है। कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मेलन को लेकर उत्साहित हैं। बसें कहां से रवाना होंगी यह स्थान तय कर दिए गए हैं। सुबह सात बजे जिले के सभी बूथ अध्यक्ष यहां से रवाना होंगे। एटा में 11 बजे से सम्मेलन शुरू होना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें