फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बैचलर लीजेंड्स ने बैचलर योद्धा को 139 रन से हराया

विज्ञापन
बैचलर लीजेंड्स व बैचलर योद्धा के बीच हुए मैच में ​बल्लेबाजी करते ​खिलाड़ी। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बदायूं। शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में आयोजित शिखर स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 के तहत मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बैचलर लीजेंड्स ने बैचलर योद्धा को 139 रन से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में डिप्लोमा चैलेंजर्स ने बैचलर वॉरियर्स को हराया। शतकीय पारी के लिए अवनीश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

रविवार को पहला मुकाबला बैचलर लीजेंड्स व बैचलर योद्धा के मध्य खेला गया। टॉस बैचलर योद्धा ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैचलर लीजेंड्स ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 203 रन का स्कोर खड़ा किया। विपक्षी टीम के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा।
बैचलर लीजेंड्स की ओर से अवनीश ने बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 105 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 12 छक्के व पांच चौके लगाए। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैचलर योद्धा की टीम 64 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार बैचलर लीजेंड्स ने यह मुकाबला 139 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। शतकीय पारी के लिए अवनीश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मुकाबला डिप्लोमा चैलेंजर्स व बैचलर वॉरियर्स के बीच खेला गया। टॉस डिप्लोमा चैलेंजर्स ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैचलर वॉरियर्स की पूरी टीम 67 रन ही बना सकी। डिप्लोमा चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी में हर्ष व राजन ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों गेंदबाजों ने चार-चार विकेट लेकर बैचलर वॉरियर्स की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया।
68 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिप्लोमा चैलेंजर्स की टीम ने संयमित व आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं राजन ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीन ओवर में मात्र 14 रन देकर चार विकेट हासिल किए। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें