फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बा स्कूल में खाद्यान्न गुणवत्ता मिली फेल

Sat, 09 May 2015 07:15 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय अधिकारियों की औचक निरीक्षण में एक बार फिर कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों की अवस्था सामने आ गई। बीते दिन हुए एडी बेसिक के निरीक्षण में जहां खाद्यान्न न के बराबर मिला। वहीं बाकी सामान पर भी क्वालिटी खराब मिली। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसकी आख्या शासन को देने की बात कही है।
विज्ञापन

काबिलेगौर है कि एडी बेसिक लगातार गोपनीय निरीक्षण कर बा स्कूलों की हकीकत जानने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने पहले समरेर व दातागंज के कस्तूरबा स्कूलों को देखा। वहीं उन्होंने सालारपुर और वजीरगंज का स्कूल देखा। यहां छात्राओं को दिए जाने वाला खाद्यान्न न के बराबर मिला। वहीं सप्लायरों द्वारा की गई सप्लाई की क्वालिटी भी खराब पाई गई। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने वार्डनों से सवाल भी पूछे। स्कूल में गंदगी आदि पर भी नाराजगी जताई। एडी बेसिक शशि देवी शर्मा ने बताया स्कूलों में गंदगी भी पाई गई। गुणवत्ता भी ठीक नहीं पाई गई। वार्डनों ने सप्लाई को लेकर शिकायत की है। सामान की  क्वालिटी ठीक नहीं पाई गई। इसकी आख्या तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। निरीक्षण जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें