फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बा’ स्कूलों में नामांकन के लिए शिविर आज से शुरू

Fri, 20 Mar 2015 06:53 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में गांव की गरीब, जरूरतमंदों छात्राओं के लिए शनिवार से नामांकन के लिए अभिप्रेरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शनिवार से शुरू होने वाले ग्रीष्मकालीन नामांकन शिविर 29 तक चलेगा। इस बीच प्रत्येक बा स्कूल तीन दिवसीय शिविर आयोजित कर बालिकाओं को दाखिले के लिए मोटिवेट करेंगे। इसमें अल्पसंख्यक छात्राओं पर भी ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार नए सत्र की शुरूआत एक अप्रैल से हो रही है। लिहाजा ग्रीष्मकालीन शिविरों का आयोजन भी मार्च में पूरा कराया जा रहा है, जिसकी तैयारियों के निर्देश पूर्व में ही दिए जा चुके हैं। बालिका शिक्षा सीमा चौहान ने बताया कि स्कूलों में नामांकन 29 से होंगे। इससे पहले 21 मार्च से 29 मार्च तक अभिप्रेरण शिविर लगाकर छात्राओं को नामांकन के लिए मोटिवेट करने का कार्य करेंगे। इसमें हर वर्ग की छात्राओं का ध्यान रखा जाएगा। अल्पसंख्यक छात्राओं को भी अधिक से अधिक स्कूलों में दाखिला लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बताया कि जिले में 18 कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल हैं। इसमें प्रत्येक में सौ बच्चों के दाखिले होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें