फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले में कैंप लगाकर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत वंचित परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा। अभियान के तहत ऐसे परिवारों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिनका कार्ड अब तक नहीं बन पाया था। तीन दिन में विभाग की ओर से 452 परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में कुल 2,87,278 लाभार्थी परिवार चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 2,46,762 परिवारों के आयुष्मान कार्ड पहले ही बन चुके हैं। वहीं, अभी भी 40,516 परिवार ऐसे हैं, जिनके कार्ड बनना बाकी हैं। इन सभी परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के साथ मिलकर समन्वय स्थापित कर रहा है।
इसमें पंचायती राज विभाग, बाल विकास, शिक्षा विभाग और अन्य सहयोगी इकाइयों को भी विशेष जिम्मेदारी दी गई है, ताकि किसी भी लाभार्थी परिवार को योजना से वंचित न रहना पड़े। अभियान के पहले तीन दिनों में स्वास्थ्य विभाग ने 452 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि अभियान के दौरान प्रतिदिन कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक ब्लॉक में टीम सक्रिय है और गांव-गांव जाकर पात्र परिवारों की पहचान कर रही है। आयुष्मान भारत योजना के नोडल डॉ. वैभव गुप्ता का कहना है कि लाभार्थी आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित शिविर में पहुंचें।
प्रशासन का उद्देश्य है कि दिसंबर के अंत तक जिले के प्रत्येक पात्र परिवार को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए जाएं। जिससे उन्हें उपचार के दौरान पांच लाख रुपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें