फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अयोध्या के बाबा लाठी ने नवाबगंज के गुड्डू को दी पटखनी

विज्ञापन
दहगवां के दंगल में दांवपेच अपनाते दो पहलवान। संवाद
विज्ञापन
दहगवां। मनोकामेश्वर मेले के दौरान हुए दगंल के आखिरी दिन 24 कुश्तियां हुईं। इसमें दूर-दराज से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। पहलवानों में सियारपुर के विशेष ने फिरोजाबाद के पुष्पेंद्र को, आगरा के मकसूदन ने हारुनपुर के धर्मवीर को पटखनी दी।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के भूपेंद्र ने कछला के अफजाल और जिजोड़ा के प्रवीण ने उसावां के करन को हराया। इसके बाद कासगंज के अजय ने खुशहालपुर के प्रमोद को, धनसारी के आदिल ने सियारपुर के अनमोल को धूल चटा दी। बनारस के सलमान ने हाथरस के कान्हा को, गंगीरी के प्रशांत ने खुशहाल पुर के प्रमोद और अयोध्या के बाबा लाठी ने नवाबगंज के गुड्डू को हरा दिया। रोमांचक कुश्ती शमशेर सिंह चौहान और आदिल के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। दंगल रेफरी बाबूराम कश्यप और मदनलाल रहे। इस मौके पर मेला संचालक मयंक गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप गुप्ता, माधव गुप्ता, विजेंद्र यादव, सुरेंद्र वर्मा, पिंटू मोदी, जुगनू सैफी, जसवीर राणा, एके कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें