फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: प्रभु श्रीराम भक्ति में डूबे... भजनों पर जमकर झूमे, बदायूं में छाया रामोत्सव का उल्लास

Mon, 22 Jan 2024 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

अयोध्या के भव्य दिव्य राम मंदिर में श्रीरामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस अवसर पर बदायूं में भी राममय माहौल रहा। यहां मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना हवन और भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
मंदिर में नृत्य करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

500 वर्ष के बाद जो पल आया, वह अद्भुत, अलौकिक और अकल्पनीय रहा। इस पल को यादगार मनाने के लिए बदायूं के मंदिरों में भव्य उत्सव आयोजित किए गए। सोमवार सुबह से ही रामभक्तों ने मंदिरों में पहुंचना शुरू कर दिया। मंदिरों की साफ -सफाई के बाद भक्ति की ऐसी बयार चली कि हर कोई उसके सुखद एहसास में भाव विभोर हो गया। मंदिरों में रामधुन पर भक्तगण जमकर झूमे। हर ओर उल्लास का माहौल दिखाई दिया। 

विज्ञापन


अयोध्या के भव्य दिव्य राम मंदिर में श्रीरामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस अवसर पर बदायूं में राममय माहौल रहा। यहां मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना हवन और भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया। मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। प्रभु श्री राम का गुणगान किया गया। मंदिरों के बाहर डीजे पर प्रभु श्री राम के गीत और भजन चले और भक्त भी जमकर झूमे। उनके मुख से जय सियाराम के नारे ही गूंजे। मंदिरों के आसपास व्यापक स्तर पर सफाई की व्यवस्था भी की गई। 

विज्ञापन

रामभक्तों ने की आतिशबाजी 
कई दिनों से मंदिरों में सजावट का सिलसिला चल रहा था। जैसे ही अयोध्या के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई, वैसे ही यहां रामभक्तों ने जमकर आतिशबाजी की। शहर के हर गली मोहल्ले में मंदिरों से सियाराम के गीतों की गूंज सुनाई दी। शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, हर प्रसाद मंदिर, वाल्मीकि मंदिर, शिव मंदिर आदि को सजाया गया। शाम होते ही मंदिर रोशनी से जगमगाने लगे और फिर शुरू हो गया आतिशबाजी का सिलसिला जो देर रात तक जारी रहा।

हर प्रसाद मंदिर के पंडित चंद्र प्रकाश पाठक ने बताया कि भगवान राम के अपने मंदिर में विराजमान होने की खुशी में पूरे मंदिर को सजाया गया है। हम सभी लोगों को दिल से खुशी है कि आखिरकार भगवान राम अपने घर पहुंच गए। बिरुआबाड़ी मंदिर के पंडित अभिमन्यु पांडेय ने कहा कि इस दिनों को वर्षों से इंतजार किया जा रहा था। जो आज पूरा हो सके। इसी खुशी में मंदिर को पूरी श्रद्धा के साथ में सजाया गया है। भगवान राम का हर जगह पर स्वागत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें