बीआरबी मॉडल स्कूल में बैडमिंटन में हिसा लेतीं छात्राएं।स्रोत:स्कूल
- फोटो : samba news
बदायूं। जिला खेल कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक वर्ग के सब जूनियर अंडर-15 में अयान ने एकल में पहला स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में रायना ने अपने सटीक शॉट खेलने की वजह से विजेता बनीं। युगल मुकाबलों में बालक वर्ग में अंकुर-अर्पण और बालिका वर्ग में सान्या-सांची की जोड़ियों ने बाजी मारी।
शहर के बीआरबी मॉडल स्कूल में हुई प्रतियोगिता में जूनियर और सब-जूनियर वर्गों में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। देर शाम तक मुकाबला चला। बालक वर्ग के जूनियर अंडर-19 एकल में शिव कुशवाह ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालक युगल में हर्ष और आर्य साहू की जोड़ी ने विरोधियों को पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम किया। बालिका एकल में रायना ने सफलता पाई, जबकि जॉय और हुमा खान की जोड़ी को युगल वर्ग में तीसरा स्थान पाया।