जिला कारागार में आउट रीच शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम व मौजूद पुलिस।स्रोत:स्वास्थ्य विभाग
- फोटो : samba news
बदायूं। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जिला जेल में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. एएन शर्मा के नेतृत्व में 56 बंदियों की हेपेटाइटिस बी और सी की जांच की गई। इसमें से पांच बंदी संक्रमित मिले। अब इनका सैंपल लखनऊ भेजा जाएगा। इन संक्रमित रोगियों का उपचार जिला अस्पताल में स्थित हेपेटाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर से किया जाएगा। इस दौरान जेल अधीक्षक विजय कुमार, डिप्टी जेलर सुरेंद्र प्रताप सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश कुमार, डॉ. शारिक हुसैन, फार्मासिस्ट गंगालाल सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की निगरानी जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मोहनलाल द्वारा की गई। संवाद