बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने मंगलवार को ब्लॉक जगत के गांव खुनक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत गेहूं की क्रॉप कटिंग अपने सामने करवाई। करीब 43.33 वर्ग मीटर में 26 किलो 500 ग्राम गेहूं की उपज प्राप्त हुई। इस प्रकार यह एक बीघे में करीब सवा पांच क्विंटल गेहूं व एक हेक्टेयर में करीब 60 क्विंटल फसल की उपज हुई।
डीएम ने बताया कि गांव खुनक में क्रॉप कटिंग करवाई गई। जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। इस मौके पर एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, तहसीलदार सदर सुरेंद्र कुमार, सहायक सांख्यिकी अधिकारी अजय विक्रम सिंह, गगन पटेल मौजूद रहे। संवाद