शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शतरंज खेलते बच्चे। संवाद
बदायूं। शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु शिक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित बाल वर्ग (जूनियर कक्षाओं) की दो दिवसीय प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। प्रतियोगिता में ब्रज प्रदेश के सभी छह संकुलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खो-खो में अवागढ़ ने दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीता।
खो-खो प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में अवागढ़ प्रथम व बरेली द्वितीय, छात्रों में भी अवागढ़ ने प्रथम व सदर मथुरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में आगरा की प्रीति , शाहजहांपुर की मधु, शिवानी, मीनाक्षी, अवज्ञा बंसल व आगरा की हेमा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बरेली की मानवी, दृष्टि मिश्रा, लवी व आगरा की सृष्टि शर्मा, वंदना लोधी (आगरा) द्वितीय स्थान पर रहीं। छात्राओं की कुश्ती में शाहजहांपुर के अभयदेव श्रीवास्तव, एटा के अंश कुमार, आगरा के प्रिंस, कपिल, राहुल कुमार, एटा के अंश, गिरीश गोविंद व कासगंज का जयदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शतरंज के बाल वर्ग में छात्र की प्रतियोगिता में मथुरा प्रथम, बरेली द्वितीय व छात्राओं में बरेली प्रथम व शाहजहांपुर द्वितीय स्थान पर रहा। प्रांतीय खेलकूद प्रमुख रजनीश दुबे ने बताया कि खेलों से बालकों में अनुशासन, एकता, साहस और पराक्रम की भावना विकसित होती है। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ व्यवस्थापक वीरेंद्र पाल झा, प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह चाहर, जिला समन्वयक व खेल पर्यवेक्षक सुनील कुमार सिंह, जिला समन्वयक व खेल प्रभारी राजहंस शर्मा, सह-व्यवस्थापक नवनीत प्रताप सिंह एवं विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य वेदरत्न शर्मा ने किया।