फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईस्कूल की छात्रा से शर्मनाक हरकत, शोर सुनकर राहगीर जुटे तो टेंपो छोड़कर भागा चालक

Sat, 27 Jan 2024 05:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के मुजरिया क्षेत्र में टेंपो चालक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने स्कूल जा रही छात्राओं का पीछा किया। सुनसान जगह पर उनके आगे टेंपो लगा दिया। एक छात्रा से छेड़खानी कर दी। शोर मचाने पर राहगीर रुके तो आरोपी टेंपो छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन
पुलिस ने कब्जे में लिया ऑटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक टेंपो चालक ने हाईस्कूल की छात्रा से छेड़खानी कर दी। उसके शोर मचाने पर राहगीर रुके तो आरोपी टेंपो छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो कब्जे में ले लिया है। अभी आरोपी चालक का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।

विज्ञापन


हाईस्कूल की छात्रा मुजरिया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह रोजाना साइकिल से स्कूल आती-जाती है। वह शनिवार सुबह अपनी सहेली के साथ साइकिल से स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में एक टेंपो चालक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

छात्राओं की साइकिल के आगे लगाया टेंपो 
उसने सुनसान जगह देखकर छात्राओं के आगे अपना टेंपो लगा दिया और दोनों छात्राओं को रोक लिया। हाईस्कूल की छात्रा के साथ छेड़खानी की। छात्राओं ने शोर मचा दिया। इससे सड़क से गुजर रहे राहगीर रुक गए। उन्हें देखकर चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और टेंपो को कब्जे में ले लिया।

बताया जा रहा है कि टेंपो बिल्कुल नया है। अभी उसका रजिस्ट्रेशन तक नहीं हुआ है। छात्रा ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर रेनू सिंह ने बताया कि टेंपो कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें