फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक की मौत

Thu, 31 Oct 2024 01:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर लगने से ऑटो चालक की मौत हो गई। चालक बदायूं रोडवेज बस अड्डे से सवारियां लेने अपने घर से निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


हादसा एमएफ हाइवे पर अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानूं के पास गुरुवार तड़के हुआ। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव म्याऊं निवासी 32 वर्षीय हरनाम पुत्र जगदीश पाल ऑटो चलाकर अपने परिवार को पालन पोषण करता था। बुधवार आधी रात के बाद वह बदायूं रोडवेज से सवारियां लेने के लिए अपने घर से ऑटो लेकर निकला था। ऑटो चालक जैसे ही सखानूं कस्बे के पास पहुंचा, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मार दी।

Budaun Accident: हादसे में खत्म हो गया पूरा परिवार, बरेली के दंपती और उनके बच्चों समेत छह की मौत

हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। दिवाली पर चालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें