फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगला पहिया निकलने से डिवाइडर से टकराया ऑटो, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे पर बृहस्पतिवार रात घटपुरी गांव के नजदीक एक ऑटो डिवाइडर से टकरा गया। ऑटो बदायूं से बिनावर लौट रहा था। रास्ते में उसका अगला पहिया निकल गया, इसमें तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

उनमें एक युवक की बरेली में मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव दियोरीजीत निवासी 25 वर्षीय जमुना प्रसाद बृहस्पतिवार रात उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौलिया से दावत खाकर बिनावर लौट रहे थे। ऑटो में ड्राइवर के अलावा एक और व्यक्ति मौजूद था। बताते हैं कि ये ऑटो बरेली-बदायूं हाईवे पर घटपुरी गांव के नजदीक पहुंचा था। इसी दौरान अचानक ऑटो का अगला पहिया निकल गया।
इससे ऑटो अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में जमुना प्रसाद के साथ ऑटो ड्राइवर और तीसरा व्यक्ति भी घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे को देखकर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से जमुना प्रसाद को बरेली रेफर कर दिया गया, वहीं एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। जमुना प्रसाद मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। उनके एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें