फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव में पहले भी दो बार मस्जिद बनाने का किया गया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बेहटा जबीं में इससे पहले भी दो बार मस्जिद बनाने का प्रयास किया गया था। उस समय भी दूसरे पक्ष के विरोध निर्माण रुकवा दिया गया था। अब तीसरी बार मस्जिद का निर्माण शुरू कराया गया था।
विज्ञापन

बेहटा जबीं में 11 मार्च 2013 में मुस्लिम पक्ष के लोगों ने मस्जिद बनाने की कोशिश की थी। उस समय भी हिंदू पक्ष के लोगों ने विरोध किया था। तब प्रशासन ने निर्माण पर रोक लगा दी थी। 20 मई 2017 को दोबारा मस्जिद बनाने को निर्माण शुरू कर दिया था। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था। हिंदू पक्ष के लोगों का कहना है कि कुछ लोग हैं जो गांव का अमन चैन बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि पहले दो बार मस्जिद बनाने में असफल रहने के बाद फिर से उन लोगों अवैध निर्माण शुरू कर दिया। इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी है।

.............................
राममोहन-बुधपाल के इशारे पर निर्माण कार्य करने का आरोप

पुलिस ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने वाले रामजी का आरोप है कि मुस्लिम पक्ष के लोगों ने हिंदू पक्ष के बुधपाल और राममोहन के इशारे पर ही मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू किया था। इसीलिए उन दोनों के खिलाफ भी इस बार रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें