फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भाभी से दुष्कर्म का प्रयास, शिकायत करने पर ब्रीफकेस में भरकर फेंकने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। साथ ही सास, ससुर और जेठ पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। महिला का कहना है कि शिकायत करने पर आरोपियों ने उसे ब्रीफकेस में भरकर फेकने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया है कि उसके पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। आरोप है कि 25 अप्रैल की सुबह करीब 11.30 बजे देवर ने पति के न रहने का फायदा उठाते हुए उसके कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर उसका जेठ आ गया और बाल पकड़ कर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इसी दौरान सास व ससुर आ गए। सभी ने एक राय होकर जान से मारने की नीयत से मारापीटा, जिसमें उसको गंभीर चोटें भी आई हैं। देवर ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और तेजाब की बोतल लाकर ऊपर डालने को कहा। आसपास के लोग मौके पर आ गए तो उसकी जान बची। आरोप है कि देवर और जेठ ने कहा था कि किसी से शिकायत की तो तुझे ब्रीफकेस में भर कर नदी में फेंक देंगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें