फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क दुर्घटना के बाद जानलेवा हमला और आगजनी का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के डीएम रोड पर 13 मार्च की अपराह्न एक बजे कार सवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। उर्मिलेश पाठक ने बताया कि वह अपनी स्कॉर्पियो से जा रहे थे, तभी जिलाधिकारी आवास के सामने टेंपो चालक इरफान ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जब विरोध किया तो आरोपी ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि फोन करके 7-8 अन्य लोगों को बुलाकर मारपीट की।
विज्ञापन




मामला तब और गंभीर हो गया जब भीड़ में से एक व्यक्ति ने टेंपो से डीजल की केन निकालकर उर्मिलेश और उनकी गाड़ी पर छिड़क आग लगाने की कोशिश की। उसकी छोटी बहन भी गाड़ी में मौजूद थी, जिस कारण वह वहां से भाग नहीं सके। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उसकी जान बची। पुलिस ने इरफान और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आकाश तोमर को सौंपी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें