फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मजदूर ने फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में गौंतरा भट्ठे पर गुरुवार दोपहर एक मजदूर ने फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की। गनीमत रही कि लोगों ने उसे समय रहते देख लेने पर फंदे से उतार लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले में कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम सेंगनपुर निवासी जितेंद्र अपने परिवार के साथ गौंतरा में सुरेंद्र सिंह के ईंट भट्ठे पर काम करता है। उसके ससुराल वाले भी उसी भट्ठे पर काम करते हैं। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जितेंद्र का पत्नी नीलम से कुछ विवाद हो गया। उनके बीच गाली गलौज हुई। इसके बाद जितेंद्र गुस्से में काम करते से उठकर चला गया। जहां उसने एक नीम के पेड़ पर फंदा डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उस समय वहीं दूसरे मजदूर भी काम कर रहे थे। उन्होंने जितेंद्र को फंदे पर लटके देख लिया। उन्होंने तुरंत मजदूर को नीचे उतार लिया। इसकी सूचना पर मजदूर के परिवार वाले और भट्ठा मालिक भी मौके पर पहुंच गए। फिर जिला अस्पताल लाकर उसे भर्ती करा दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉ. विकल्प चौहान ने मजदूर को हायर सेंटर रेफर कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें