फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बदायूं में सिपाही को डीसीएम से कुचलने की कोशिश, पीछे भागकर बचाई जान, देखें वायरल हो रहा वीडियो

Thu, 24 Sep 2026 09:52 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

सहसवान में पशुओं से भरे डीसीएम को रोकने पर चालक ने पुलिसकर्मी पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। सिपाही ने जान बचाई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
सिपाही को मारने का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बदायूं जिले में सहसवान थाना क्षेत्र में पशुओं से भरे डीसीएम को रोकने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मी पर चालक ने वाहन चढ़ाने की कोशिश की। सिपाही ने तेजी से पीछे हटकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन



थाना क्षेत्र बृहस्पतिवार की शाम करीब 6 बजे पुलिस कर्मी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पशुओं से भरी एक डीसीएम दिखाई दी। पुलिस कर्मियों ने वाहन को रोकने का इशारा किया। चालक ने पुलिस के इशारे पर वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और सिपाही तनु को निशाना बनाते हुए डीसीएम आगे बढ़ा दिया। अचानक वाहन अपनी ओर आता देखकर सिपाही पीछे की ओर भागा और किसी तरह उसकी चपेट में आने से बच गया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। पुलिस वाहन और उसमें सवार लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि डीसीएम में कितने पशु थे और उन्हें कहां से लाया जा रहा था। एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि ट्रक को रोकने के बाद ट्रक चालक ने स्पीड बढ़ाते हुए ट्रक को सिपाही के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया था। ट्रक के नंबर के आधार पर ट्रक और उसके चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें