फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, महिला के कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग। दूसरे समुदाय के युवक ने अनुसूचित जाति की महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि वह शुक्रवार दोपहर घर में सो रही थी। मुख्य द्वार खुला था। इसी दौरान आरोपी मौका पाकर घर में घुस आया और उसे दबोच लिया। उसने उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला का कहना है कि जब वह विरोध करते हुए चिल्लाई तो आरोपी ने चुप कराने को मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर आ गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
महिला का कहना है कि उसका पति बदायूं मजदूरी करने गया था। लौटने पर उसने उसे पूरी जानकारी दी। आरोप है कि महिला का पति जब आरोपी के घर शिकायत करने गया तो आरोपी व उसके परिवार के लोगों ने पीड़ित महिला के पति के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित महिला जब पति के साथ रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने पहुंची तो पुलिस नेे भगा दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर राजेश कुमार का कहना है कि मामला मारपीट का है। शिकायत मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें