फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सहायता समूह की महिला से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव की स्वयं सहायता समूह की महिला को घर पर बुलाकर दुष्कर्म की कोशिश की गई। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जुट गए। पीड़िता के पति ने आरोपी के खिलाफ जवाहरपुरी पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

युवक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की सदस्य है। एक युवक भी मिशन से जुड़ा हुआ है। इसकी वजह से युवक का उनके घर आना-जाना रहता है। रविवार सुबह युवक ने पत्नी को बहाने से अपने घर बुलाया। उस दौरान आरोपी युवक की पत्नी घर पर नहीं थी।
पत्नी जैसे ही घर के अंदर घुसी। वैसे ही उसने दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। आरोपी ने उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पत्नी ने विरोध करते हुए की चीख पुकार मचा दी। मोहल्ले के लोगों के मौके पर पहुंचने से आरोपी घर से भाग गया। जवाहरपुरी पुलिस चौकी प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई हुई। जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




घर में घुसकर विवाहिता से छेड़खानी, आरोपी पर रिपोर्ट
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रिसौली में बीती शनिवार की शाम एक युवक ने एक घर में घुस कर महिला के साथ छेड़खानी की कोशिश की। महिला की पति ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किशोरी नाम का युवक गाली-गलौज करते हुए एक घर में घुस गया। घर में मौजूद महिला ने जब विरोध किया तो उसने उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की। शोर मचाने उसका पुत्र भागकर घर के अन्दर पहुंचा तो किशोरी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने पीड़िता के पति ओर से आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें