फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दातागंज से बदायूं के लिए एक भी रोडवेज बस नहीं, टेपों ही सहारा

विज्ञापन
दातागंज में बना रोडवेज बस स्टैंड। संवाद - फोटो : katra
विज्ञापन
दातागंज। बदायूं से दातागंज तक के लिए एक भी रोडवेज बस संचालित नहीं है। अनदेखी के चलते रोडवेज बस अड्डा बदहाली के कगार पर है। इस रूट से होकर महज एक बस शाहजहांपुर को जाती है। वह भी बस अड्डे से नहीं जाती। बदायूं से दातागंज आने-जाने के लिए टेपों ही एक मात्र सहारा हैं।
विज्ञापन


दातागंज रोडवेज बस स्टैंड को 2011 में अनुबंधित डिपो घोषित किया गया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने यहां बस स्टैंड के पुराने भवन को तोड़कर नए भवन का निर्माण कराया। इसके आधुनिकीकरण पर 1.75 करोड़ से ज्यादा बजट खर्च किया गया। यहां रैन बसेरा के साथ यात्रियों के मनोरंजन के लिए एलईडी, पंखा, कुर्सी और प्रकाश आदि की भी उचित व्यवस्था की गई।
2016 में दातागंज रोडवेज बस स्टैंड का लोकार्पण किया गया। बावजूद इसके अब तक यहां एक भी स्थायी कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई। बदायूं डिपो के बेड़े में 45 अनुबंधित बसें हैं। इनमें दातागंज रोड पर एक भी अनुबंधित मिनी बस नहीं चलाई जा रही है। लंबे समय से यहां के लोग बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर के लिए बस सेवा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद उम्मीद जगी थी, लेकिन अब यह भी धूमिल हो गई है। ऐसे में दातागंज रोड पर डग्गामार वाहनों ने कब्जा कर रखा है। लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर तय करना पड़ रहा है। देखरेख के अभाव में दातागंज बस स्टैंड भी धीरे-धीरे बदहाल हो रहा है। करीब चार-पांच हजार लोग रोजाना इस मार्ग से सफर करते हैं। डग्गामार वाहनों की वजह से इस रूट पर निगम को घाटा हो रहा है। दातागंज से करीब सौ टेंपो हर रोज दौड़ लगा रहे हैं।




डबल डेकर बसें भी हो रहीं संचालित
रोडवेज बसें भले ही न चल रहीं हों, लेकिन प्राइवेट डबल डेकर बसें हर रोज दातागंज से अन्य प्रदेशों तक संचालित हो रहीं हैं। इन बसों में सवारियां ठूंसकर भरी जा रहीं हैं। हर रोज संचालन होने के बाद भी इन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होती। ऐसे में परिवहन निगम को हर महीने लाखों का नुकसान हो रहा है।



अब तक शाहजहांपुर जाने वाली रोडवेज बस ही दातागंज होकर जा रही है। जल्द ही दातागंज के लिए अनुबंधित बसों को लगाया जाएगा। महाकुंभ से बसों के आने के बाद व्यवस्था की जाएगी, ताकि यात्रियों को रोडवेज बस की सुविधा मिल सके।- अजय कुमार, एआरएम

दातागंज में बना रोडवेज बस स्टैंड। संवाद- फोटो : katra

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें