फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दूसरी शादी के विरोध में विवाहिता की गला दबाकर हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अदालत के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में दूसरी शादी का विरोध करने पर विवाहिता का गला दबाकर हत्या करने के प्रयास में पति समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उसावां थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज निवासी संगीता पुत्री रामसरन ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी शादी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कुलचौरा निवासी बृजेश यादव से हुई है। आरोप है कि बृजेश ने दूसरी शादी कर ली है। विरोध करने पर पति उसे जान से मारना चाहता है।15 जनवरी की अपराह्न एक बजे वह घर पर थी।
इसी बीच पति बृजेश और उसके भाई नन्हें ने जान से मारने के इरादे से उसका गला दबाया। चीख पुकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इससे मौके पर गांव के लोग आ गए, जिससे उसकी जान बच पाई। वह थाने पहुंची। यहां पति और उसके भाई के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने खुद जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। जहां उसकी उंगली टूटी निकली। उसने पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। थकहार कर अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने विवाहिता के पति समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें