फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दुपट्टे से गला कसकर महिला की हत्या कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर पुलिस ने दुपट्टे से गला कसकर विवाहिता की हत्या करने की कोशिश व दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जरीफनगर थानाक्षेत्र के गांव सिरसा खुर्द निवासी रेनू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसकी शादी कासगंज जिले के सहावर कस्बा निवासी हृदेश के साथ दो साल पहले हुई थी। परिजनों ने शादी में 25 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग दान दहेज से खुश नहीं थे। कार व पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसे परेशान व मारपीट करते थे।
पांच माह पूर्व उसे घर से निकाल दिया। 11 जुलाई की शाम चार बजे उसके भाई व भाभी रिश्तेदारी में गए थे। वह घर पर अकेली थी। इस बीच पति दो अज्ञात लोगों को लेकर घर पर आ गया। उससे मारपीट शुरू कर दी। अज्ञात युवक कार से हॉकी निकाल लाया। इससे पति ने उसपर कई बार वार किए। पति ने गले में दुपट्टा कस दिया। इससे उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन

चीख सुनकर आस-पड़ोस के लोग आ गए। इससे उसकी जान बच सकी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, सास मीना देवी, ननद रेनू समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें