कादरचौक। कस्बे में रविवार को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने ज्वैलर्स की दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान उसने दुकान के फर्श और शटर को भी नुकसान पहुंचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
घटना कादरचौक स्थित थाने के पास एक ज्वैलर्स की दुकान की है। वीडियो में मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ईंट-पत्थर का इस्तेमाल कर दुकान के तालों को तोड़ने की कोशिश करता दिख रहा है। रविवार होने के कारण ज्वैलर्स की दुकानें बंद थीं, इससे कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि दुकान के फर्श और शटर को क्षति पहुंची है। घटना के बाद भी मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति बाजार में उत्पात मचाता रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस ने उसे रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। संवाद