फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: डीजे पर बजाया ऐसा गाना, बरात में मचा बवाल, बरातियों पर चाकू-तलवार से हमला, तीन गंभीर घायल

Fri, 24 Nov 2023 02:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

गांव इमलिया में बृहस्पतिवार देर रात शादी समारोह के दौरान कुछ लोगों ने चाकू-तलवार से तीन बरातियों पर हमला कर दिया। बताया गया है कि बरात में डीजे पर जाति से संबंधित गाना बजाए जाने पर विवाद हुआ था। इसके बाद हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।  
विज्ञापन
गांव में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव इमलिया में बृहस्पतिवार रात बरात में डीजे पर जाति विशेष से संबंधित गाना बजाए जाने से गुस्साए लोगों ने तीन युवकों पर चाकू-तलवार से हमला कर दिया, जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। दो घायलों को बरेली रेफर किया गया है, जबकि तीसरे को जिला अस्पताल में भेजा गया। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात गांव इमलिया निवासी युवती की शादी थी। गाजियाबाद से बरात आई थी। रात करीब 12 बजे बरात गांव में घूम रही थी। बरात में लगे डीजे पर गाने बज रहे थे। बराती डांस कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बरात भ्रमण के दौरान बरातियों ने अपनी जाति से संबंधित एक गाना बजवाया था। उसको लेकर गांव के कुछ युवक विरोध करने लगे। उस वक्त मामला शांत हो गया। 

ये भी पढ़ें- UP: शाहजहांपुर में वीडियो कॉल कर दरोगा ने फंदा लगाकर दी जान, महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग की चर्चा
विज्ञापन


रात करीब दो बजे जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। तभी गांव के कुछ युवकों ने गांव इमलिया निवासी सचिन पुत्र महीपाल, सुभाष पुत्र विनेश और शेखर पुत्र हवलदार को पांडाल के नजदीक बरातियों की खड़ी बस के पीछे बुलाया। वहां आरोपियों ने तीनों युवकों पर हमला कर दिया। पहले उनके साथ मारपीट की और शराब की बोतलें उनके सिर में मारीं। बाद में चाकू और तलवार से हमला किया।  

भीड़ जुटता देख हमलावर फरार 
तीनों युवकों के पेट में चाकू और तलवार से वार किए गए, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर बराती व गांव के तमाम लोग पहुंच गए। भीड़ जुटता देखकर हमलावर मौके से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से सचिन और सुभाष को बरेली रेफर कर दिया गया है। थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवकों के परिवार वालों ने थाना पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें