फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फरार चल रहे चार आरोपितों के घर कुर्की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। शाहजहांपुर की क्राइम ब्रांच ने फरार चल रहे आरोपितों के घर कुर्की के नोटिस चस्पा किए हैं। 29 मार्च की शाम कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रुस्तम टोला में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। एक पक्ष का कहना था कि हमलावर घर में घुस आए। जान बचाकर भागने पर आरोपितों ने जावेद को गोली मारकर घायल कर दिया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष ने भी मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने विवेचना के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जबकि अन्य की विवेचना चल रही है, लेकिन पीड़ित पक्ष का कहना था कि उसे स्थानीय पुलिस से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। इसी को लेकर पीड़ित पक्ष पुलिस महानिरीक्षक से मिला और अपनी जांच अन्य जिले की पुलिस से कराए जाने की मांग की। आईजी ने जांच को शाहजहांपुर क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित कर दिया। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर राजीव ने जांच पड़ताल शुरू की, लेकिन आरोपी न तो पुलिस के हत्थे चढ़े और न हीं न्यायालय में हाजिर हुआ। क्राइम ब्रांच शाहजहांपुर की पुलिस ने धारा 82 की कार्रवाई करते हुए मोहल्ला रुस्तम टोला निवासी चार आरोपितों के घर कुर्की वारंट चस्पा किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें