फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में 60 से कम  बच्चे मिले तो नपेंगे हेड मास्टर

Wed, 27 Apr 2016 11:36 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहसवान और उसावां ब्लाक परीक्षा हुए पास
बाकी ब्लाकों के बीईओ से मांगी गई सूचनाएं
बच्चों की गलत संख्या दर्शाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
 जिन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 60 से कम बच्चे पंजीकृत हैं,ऐसे विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए यह खबर अच्छी नहीं है। ऐसे प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई को बीएसए पीसी यादव ने तैयारी कर ली है। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी कर उन सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की सूची तलब की है। सहसवान और उसावां ब्लाक के सभी स्कूलों में संख्या से ज्यादा बच्चे पंजीकृत हैं, लिहाजा इन दोनों ब्लाक सूचना देने से मुक्त रखा गया है।
शासन के निर्देश हैं कि कोई भी बच्चा स्कूल में नामांकन से वंचित नहीं रहे। इसके लिए स्कूल चलो रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। अभिभावकों की जागरूकता को और भी तमाम कार्यक्रम और योजनाएं शासन द्वारा चलाई जा रहीं हैं फिर भी जिले के बहुत से स्कूलों में पंजीकृत बच्चों की संख्या कम है। इसे बीएसए पीसी यादव ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने आज बताया कि 60 बच्चों से जिस किसी प्राइमरी और जूनियर स्कूल में बच्चे कम हैं। उनके प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह साबित हो जाएगा कि उन्होंने बच्चों के नामांकन को कोई सार्थक प्रयास नहीं किया हैं। शासन और विभागीय अधिकारियों के निर्देशों पर भी ध्यान नहीं दिया है, लिहाजा, वह अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि ब्लाक सहसवान और उसावां की सभी स्कूलों की सूची उनके पास आ गई है। दोनों ब्लाकों के सभी स्कूलों में 60 से ज्यादा बच्चे पंजीकृत हैं। फिर भी वहां के खंड शिक्षाधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बाकी ब्लाकों के खंड शिक्षाधिकारियों से रिपोर्ट आने के बाद उन प्रधानाध्यापकों पर कार्यवाही की जाएगी जहां पर 60 बच्चों से कम पंजीकृत हैं। बीएसए ने कहा कि पंजीकृत बच्चों की संख्या का पता लगाने को भौतिक सत्यापन भी अधिकारियों से कराया जाएगा, ताकि कोई गलत सञूचना न दे दें। गलत सूचना पर निलंबन के साथ ही अन्य कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें