पिछले दिनों कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा के भीषण अग्निकांड में जिंदा जलने मृत नेकसो बानो के बेटे छिद्दा खां को चार लाख रुपये की धनराशि का चेक भेंट किया गया।
तहसील प्रशासन की ओर से अवमुक्त चार लाख रुपये की धनराशि का चेक छिद्दा खां को दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव ने अपने निवास पर सौंपा। छिद्दा के भाइयों और बहन ने इससे पहले ही शपथ पत्र उसके हक में तहसीलदार को शपथपत्र दिया था। चेक लेते वक्त छिद्दा की आंखें छलछला उठीं।
बता दें कि 11 मई को ननाखेड़ा में एक सौ से अधिक घरों को आग ने चपेट में ले लिया था। छिद्दा की मां नेकसो बानो की मौत हो गई थी। चेक देते वक्त दर्जा राज्यमंत्री यादव के साथ नायब तहसीलदार राधेश्याम, राजस्व निरीक्षक इरफान खां, कानूनगो रजिस्टार दिवाकर सिंह और लेखपाल रामनरेश सिंह आदि भी मौजूद थे।