बीआरबी मॉडल स्कूल में 15 दिन से चल रहे समर कैंप का सोमवार को समापन हो गया। गर्मी के मौसम में बच्चों ने स्वीमिंग का आनंद लिया। इसी बीच बच्चों ने डांस के टिप्स भी सीखे। ड्रइंग और पेंटिंग में भी बच्चों ने अत्यधिक रुचि ली। बच्चों ने तरह-तरह की क्रियाकलापों में भाग लिया। आरूष शर्मा, उन्नति तोमर, श्रेया तोमर, शालू सक्सेना, अंकिता सक्सेना, वृतिका वैश्य, भूमि, खुशबू आदि बच्चे डांस में अव्वल रहे। समर कैंप के समापन पर प्रधानाचार्या विजया शर्मा ने बच्चों को अध्यात्मिक क्रिया-कलापों के साथ-साथ दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली बातों पर महत्वपूर्ण प्रकाश डाला।