फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेड़ काटने का विरोध करने पर मारपीट, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव कंडेला में खेत की मेड़ काटने का विरोध करना एक किसान को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे किसान घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कंडेला निवासी टेक चंद्र ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई की शाम पड़ोसी रामल सिंह ने उसके खेत की मेड़ काटकर अपने खेत में मिला ली। विरोध करने पर रामल सिंह, जसवीर, महावीर और सुखपाल ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घायल का जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया हैं। जांच करवाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें