फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, सौंपा सात सूत्रीय मांग पत्र

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशाओं ने आंबेडकर पार्क में धरना दिया। स्रोत:यूनियन
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में धरना दिया। साथ ही प्रधानमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्री मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

धरना दे रही जौली वैश्य ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पास भुगतान के लिए पर्याप्त बजट नहीं है। रोज नए-नए कार्यों के पैकेज जारी किए जा रहे हैं। वर्षों की प्रोत्साहन राशि में असंगति के बावजूद कोई भी अधिकारी जवाबदेही लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से गुहार लगाने के बावजूद राज्य सरकार हमारी समस्याओं की ओर गंभीर नहीं है। नौकरशाही बेलगाम हो चुकी और आशा कार्यकर्ताओं के हक व सम्मान को लगातार कुचला जा रहा है। अब बेगारी का यह दौर ज्यादा दिन नहीं चलेगा। वर्ष 2019 से अब तक की सभी बकाया प्रोत्साहन व प्रतिपूर्ति राशि का हिसाब देना होगा।
जिला सचिव मुनीशा ने कहा कि जुलाई-अगस्त का समय बच्चों की पढ़ाई, खेती और पर्व का होता है। फिर भी सरकार न्यूनतम वेतन भी नहीं दे रही। यह सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। जिला उपाध्यक्ष निर्दोष ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर शशि सक्सेना, प्रेमवती, सरिता सिंह, उर्मिला देवी, साहिल, चंद्रमुखी, संतोष कुमारी, रचना आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें