फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आशा कार्यकर्ताओं ने खून से लिखा मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

विज्ञापन
मालवीय आवास पर धरने पर बैठे आशा-संगिनी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बदायूं। आशा कर्मियों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल के 46वें दिन खून से लिखा मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। मालवीय आवास मैदान में धरना-प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने 9 फरवरी को लखनऊ जाकर प्रदर्शन करने का एलान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले 20 वर्षों में आशा कर्मियों के खून की एक-एक बूंद निचोड़ ली है। अब जो थोड़ा-बहुत बचा है, उसे भी एकमुश्त प्रदेश की सत्ता में बैठे बहरे लोगों को सौंपने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की घोर संवेदनहीनता का जीता-जागता उदाहरण है कि कड़कड़ाती सर्दी में बदायूं सहित पूरे प्रदेश की एक लाख से अधिक आशा कर्मी खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को ‘गांधी-भगत सिंह-अंबेडकर के रास्ते, आशा कर्मियों के बेहतर जीवन के वास्ते’ नारे के साथ सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। नौ फरवरी को एक बार फिर लखनऊ कूच किया जाएगा। ममता, ऊषा, किरण, निर्मला, सीमा, सरिता, रेखा, नन्ही देवी आदि धरने पर बैठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें