बदायूं। अलापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली आशा कार्यकर्ता की 14 दिन पहले हत्या कर दी गई थी। उसका शव गांव के बाहर मक्का की फसल में नग्न अवस्था में मिला था। तब से पुलिस 164 लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है।
पति ने बताया था कि 19 मई को सुबह वह एएनएम के साथ पास के ही गांव में टीकाकरण करने गई थी। देर शाम को वह स्कूटी से एएनएम के साथ गांव के बाहर तक आई। एएनएम लौट गई। कुछ देर बाद गांव से कुछ दूरी पर मक्का के खेत में उसका नग्न अवस्था में शव राहगीरों ने पड़ा देखा तो परिवार को सूचना दी। उस मामले की जांच 14 दिन में पुलिस कर रही है। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। अब तक 164 लोगों से पूछताछ की गई लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि टीमें हर पहलू पर जांच कर रहीं हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।