फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: सीएमओ कार्यालय में आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, मांगें पूरी होने तक संघर्ष का एलान

Mon, 12 Oct 2026 04:51 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में सोमवार को आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। उन्होंने समान कार्य-समान वेतन और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की।
विज्ञापन
आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में समान कार्य-समान वेतन, सरकारी कर्मचारी का दर्जा समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को आशा संगिनी स्वास्थ्य संघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष विमलेश और शहरी आशा स्वास्थ्य संघ की जिला अध्यक्ष किशनवती के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया गया। धरने में आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई।

विज्ञापन


संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विमलेश ने कहा कि आशा और आशा संगिनी को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें भी सरकारी कर्मचारियों की तरह वेतन, सामाजिक सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। शहरी आशा स्वास्थ्य संघ की जिला अध्यक्ष किशनवती ने भी कार्यकर्ताओं के काम के अनुरूप मानदेय बढ़ाने और लंबित समस्याओं का समाधान कराने की मांग भी उठाई। 

उन्होंने कहा कि आशा और आशा संगिनी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल तथा टीकाकरण सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग करती हैं। इसके बावजूद वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रही हैं। धरने के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लेने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें