फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बजरंग दल ने दो वाहनों में भरे 11 पशु पकड़वाए, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। एमएफ हाइवे पर बाबा भोला नाथ मंदिर के पास बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मोहित कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ मवेशियों से भरी दो गाड़ियां पकड़ी। इसमें एक टाटा मैजिक व दूसरी पिकअप है। सूचना पर पहुंचे एसआई रामगोपाल शर्मा ने इन गाड़ियों में क्रूरता से भरे 11 मवेशी बरामद किए। दोनों गाड़ियों और पशुओं को अपने कब्जे में लेकर चार लोगों को थाने ले आई। बजरंग दल सेना के जिलाध्यक्ष ने थाने में तहरीर दी। इसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया की आमिर, शारिक, दानिश, सरवन को हिरासत में लिया गया है। ये लोग अपनी गाड़ी से मवेशियों को घटपुरी से संभल ले जा रहे थे। आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें