फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल ऑडिशन में दिखाया दम

Thu, 24 Dec 2015 12:04 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ई गुरूकुल कॉलेज के ग्रांड सेलिब्रेशन के फाइनल ऑडिशन में प्रतियोगियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राजमहल गार्डन में हुए फाइनल ऑडिशन में निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्या डा.मधु शर्मा, शिक्षिका अमिता पांडे और शिक्षिका प्रियंका चौहान रहीं। फाइनल ऑडिशन में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों में जोश देखने को मिला। कॉलेज के कोआर्डिनेटर आमिर सुल्तानी ने बताया कि ई गुरूकुल कॉलेज के ग्रांड सेलिब्रेशन के लिए सिर्फ 10-10 प्रतियोगी ही भाग ले सकेंगे। जिसके लिए आज ऑडिशन लेकर फाइनल लिस्ट तैयार की जा रही है। ग्रांड सेलिब्रेशन को जीतने वाले प्रतियोगी को एक मोबाइल दिया जाएगा।
विज्ञापन


एनएसएस शिविर में मनाया नारी सशक्तिकरण दिवस
बदायूं। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन नारी सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया गया। शिविर में मुख्य अतिथि चेयरमैन फातिमा रजा ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में मौजूद छात्राओं ने मलिन बस्ती में जाकर महिलाओं को अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कार्यक्रम इंचार्ज हेमा मेहता, पूनम रस्तोगी, रश्मि, ममता, ज्योति, मंजू, नाहिद, नगमा, निधि, निशा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें