बीआरसी केंद्र कौल्हाई पर चल रहे प्रशिक्षु शिक्षक संघ का निरीक्षण करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी को प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने मानदेय न मिलने और प्रमाण पत्रों के सत्यापन के मामले उठाए।
खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि सभी प्रशिक्षु कर्तव्य निष्ठा, ऊर्जा और उत्साह से कार्य करें। इसी ऊर्जा के चलते वह आयोजित होने वाली परीक्षा में प्रतिभाग कर विद्यालयों की दिशा और दशा बदलने को तैयार रहें। प्रशिक्षु शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष राजेश रॉयल ने प्रशिक्षण के दौरान आ रही समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने इसका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। बीआरसी समन्वयक ओमप्रकाश, वीरेंद्र, टीओटी मुकेश पाठक, नूतन ने विचार रखे।
इस मौके पर डा. सतेंद्र सिंह, राहुल चौधरी, आशीष श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र कुमार, गोविंद सिंह, कपिल चीमा, प्रसून चौधरी, प्रीती भारद्वाज, सवा रहमानी, सना खान, निधि गुप्ता, वंदना चौधरी, रीना चौधरी आदि मौजूद रहीं।